Vegetables grown using polluted and toxic water are posing a major health threat in India. Learn how contaminated farming is increasing the risk of cancer, liver damage, and other serious diseases.
Table of Contents
ToggleJahreele Paani Se Ugti Sabziyan: Toxic Vegetables Becoming a Serious Health Threat in India
जहरीले पानी से उगती सब्ज़ियाँ: हमारी सेहत पर मंडराता बड़ा खतरा-Toxic Vegetables
आज के समय में हम सब यही सोचते हैं कि अगर हरी सब्ज़ियाँ खा रहे हैं, तो हम हेल्दी हैं। लेकिन क्या वाकई ऐसा है? ज़रा रुकिए, थोड़ा विचार कर लीजिए, क्योंकि सच्चाई इससे कहीं ज़्यादा डरावनी है। देश के कई हिस्सों में जो सब्ज़ियाँ हम रोज़ अपने घरों में पका रहे हैं, वो साफ पानी से नहीं बल्कि जहरीले और गंदे पानी से उगाई जा रही Toxic Vegetables हैं। और इसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ रहा है।
Toxic Vegetablesसब्ज़ियों में ज़हर, बीमारी का बुलावा
आज हालात ऐसे हो चुके हैं कि खेतों तक फैक्ट्रियों का केमिकल मिला गंदा पानी सीधे पहुंच रहा है। कपड़ा फैक्ट्री हो या बड़े उद्योगों से निकलने वाला कचरा, बिना ट्रीटमेंट के ये पानी नदियों और नालों में छोड़ा जा रहा है। यही पानी आगे चलकर खेतों की सिंचाई में इस्तेमाल हो रहा है।
इस पानी में पहले से ही केमिकल, डाई, हेवी मेटल्स और ज़हरीले तत्व मिले होते हैं। नतीजा ये कि जो सब्ज़ियाँ उगती हैं, Toxic Vegetables वो बाहर से हरी-भरी और ताज़ा दिखती हैं, लेकिन अंदर से ज़हर से भरी होती हैं। डॉक्टरों और एक्सपर्ट्स की मानें तो ऐसी सब्ज़ियों के सेवन से कैंसर, लिवर डैमेज, किडनी फेलियर और पेट से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
आगरा से दिल्ली तक फैला ज़हर-Toxic Vegetables
ये समस्या सिर्फ एक इलाके तक सीमित नहीं है। अगर आप आगरा की तरफ़ नजर डालें, तो वहां की खेती भी उसी जहरीले पानी से हो रही है, जो दिल्ली से बहकर वहां तक पहुंचता है। इस पानी में इतनी बदबू होती है कि गांव वालों का जीना मुश्किल हो गया है।
ग्रामीण बताते हैं कि मजबूरी में उन्हें इसी पानी का इस्तेमाल करना पड़ता है। खेती करनी है, सब्ज़ी उगानी है, तो और कोई विकल्प नहीं बचता। दिलचस्प बात ये है कि केमिकल मिले पानी से पैदावार ज़्यादा होती है, सब्ज़ियाँ जल्दी और बड़ी उगती हैं। ऐसे में किसान भी सोचता है – “जब फायदा हो रहा है, तो क्यों न करें?”
हाईकोर्ट के आदेश भी बेअसर
हैरानी की बात ये है कि हाईकोर्ट के सख्त आदेशों के बावजूद इस पर ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। जिम्मेदार विभाग सिर्फ कागज़ों में काम कर रहे हैं। पानी की कमी का बहाना बनाकर फैक्ट्रियों को खुली छूट दी जा रही है कि वो अपना कचरा कहीं भी छोड़ दें।
नतीजा ये हुआ कि नदियाँ नाले बन गईं और खेत जहरीले प्रयोगशाला।Toxic Vegetablesसब्ज़ियाँ अब पोषण का नहीं बल्कि बीमारियों का स्रोत बनती जा रही हैं।
Toxic Vegetables-आम आदमी सबसे बड़ा शिकार
इस पूरे सिस्टम में सबसे ज़्यादा नुकसान आम आदमी को हो रहा है। शहरों में रहने वाला व्यक्ति यह सोचकर सब्ज़ी खरीदता है कि वो सेहत के लिए अच्छा कर रहा है। लेकिन उसे क्या पता कि वही सब्ज़ी धीरे-धीरे उसके शरीर को खोखला कर रही है।
कई डॉक्टर
मानते हैं कि आजकल कम उम्र में कैंसर और लिवर की बीमारियाँ बढ़ने की एक बड़ी वजह खाने में मौजूद ज़हर है। और इसकी शुरुआत खेतों से ही हो जाती है।
समाधान क्या है?
इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए सिर्फ सरकार या किसान को दोष देना काफी नहीं है। हमें सबको मिलकर कदम उठाने होंगे।
- फैक्ट्रियों के गंदे पानी को बिना ट्रीटमेंट छोड़े जाने पर सख्त रोक लगे
- किसानों को साफ पानी और वैकल्पिक सिंचाई व्यवस्था मिले
- सब्ज़ियों की नियमित जांच हो
- आम लोगों को जागरूक किया जाए कि वो कहां से और कैसी सब्ज़ी खरीदें
अब भी वक्त है
अगर आज हमने आंखें बंद रखीं, तो आने वाली पीढ़ियों को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। ज़रूरत है कि हम सवाल पूछें, आवाज़ उठाएं और इस जहरीली खेती के खिलाफ खड़े हों।
हरी दिखने वाली हर सब्ज़ी सेहतमंद नहीं होती। अब समय आ गया है कि हम सिर्फ स्वाद और दाम नहीं, बल्कि स्रोत और सुरक्षा पर भी ध्यान दें। क्योंकि बात सिर्फ सब्ज़ी की नहीं, बल्कि हमारी और हमारे बच्चों की ज़िंदगी की है।
for more news
Share this:
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on X (Opens in new window) X
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
- Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
- Share on Nextdoor (Opens in new window) Nextdoor
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Reddit (Opens in new window) Reddit