वैश्विक अनिश्चितता के बीच आया Budget 2026 India — टैक्स में राहत कम, भविष्य में निवेश ज़्यादा

Budget 2026 India

Table of Contents

Budget 2026 India  सोना-चांदी में भारी उतार-चढ़ाव, युद्ध की आशंका और आर्थिक तनाव के माहौल में पेश हुआ बजट

Budget 2026 India  ऐसे समय में आया है जब दुनिया अनिश्चितताओं से घिरी हुई है। सोना और चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव ने निवेशकों से लेकर आम लोगों तक की चिंता बढ़ा दी है। बजट वाले दिन ही चांदी की कीमतों में अचानक बड़ी गिरावट और सोने के भाव में उथल-पुथल देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका-ईरान तनाव, युद्ध की आशंकाएँ, वैश्विक मंदी का डर और भू-राजनीतिक खींचतान ने आर्थिक माहौल को अस्थिर बना रखा है।

ऐसे दौर में पेश हुआ यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि परिस्थितियों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

budget 2026 india
The Union Minister for Finance and Corporate Affairs, Smt. Nirmala Sitharaman, addressed a post-Budget press conference at the National Media Centre, in New Delhi on February 01, 2026.

सरकार का फोकस — 2047 के विकसित भारत की नींव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बार कहा है कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना लक्ष्य है। इस बजट में उसी दिशा में बड़े ढांचागत (Infrastructure) और तकनीकी निवेश की झलक साफ दिखाई देती है।

budget-2026: 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान

सरकार ने सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित करने की घोषणा की है:

  • मुंबई – पुणे
  • हैदराबाद – बेंगलुरु
  • चेन्नई – बेंगलुरु
  • पुणे – हैदराबाद
  • हैदराबाद – चेन्नई
  • दिल्ली – वाराणसी
  • वाराणसी – सिलीगुड़ी

ये कॉरिडोर देश की आर्थिक रफ्तार बढ़ाने, लॉजिस्टिक्स सुधारने और क्षेत्रीय विकास को तेज करने की दिशा में बड़ा कदम माने जा रहे हैं।


तीन नए आयुर्वेदिक AIIMS और मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा

सरकार ने तीन नए आयुर्वेदिक AIIMS खोलने की घोषणा की है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद को वैज्ञानिक ढांचे में आगे बढ़ाना और भारत को मेडिकल टूरिज्म हब बनाना है।

 सेमीकंडक्टर, AI और ISM 2.0 — टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भरता

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने India Semiconductor Mission 2.0 की घोषणा की।

  • भारत में चिप, उपकरण और मटेरियल का निर्माण
  • फुल स्टैक इंडियन IP डेवलपमेंट
  • 45 सप्लाई चेन का निर्माण
  • रिसर्च और ट्रेनिंग सेंटर

यह साफ संकेत है कि सरकार भविष्य की टेक्नोलॉजी अर्थव्यवस्था पर बड़ा दांव लगा रही है।

 हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल — महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम

देश के 800 जिलों में लड़कियों के लिए हॉस्टल बनाने की घोषणा की गई है। इससे ग्रामीण और छोटे शहरों की छात्राओं को शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे।

 कैंसर और दुर्लभ बीमारियों की दवाइयाँ सस्ती

  • कैंसर की 17 दवाओं पर आयात शुल्क हटाया गया
  • 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाइयों पर भी छूट

यह स्वास्थ्य क्षेत्र में आम जनता के लिए राहत का कदम माना जा रहा है।

 टियर-2 और टियर-3 शहरों के लिए 12 लाख करोड़ का विकास पैकेज

5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के विकास के लिए 12 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। फोकस:

  • शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर
  • म्युनिसिपल बॉन्ड को बढ़ावा
  • परिवहन, पानी, सफाई, डिजिटल सुविधाएं

15,000 स्कूल-कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब

डिजिटल युग को देखते हुए 15,000 शैक्षणिक संस्थानों में कंटेंट क्रिएटर लैब बनाई जाएंगी।

Budget 2026 India-इनकम टैक्स — कोई बड़ा बदलाव नहीं

इस बजट में टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया।

सरकार पहले ही ₹12.75 लाख तक की आय को टैक्स फ्री कर चुकी है। वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में सरकार ने बड़ा बदलाव करने के बजाय स्थिरता बनाए रखी।

Budget 2026 India-लेकिन करदाताओं को ये राहत मिली

  • Revised ITR भरने की तारीख 3 महीने बढ़ी
  • TCS दर 5% से घटाकर 2%
  • छोटे करदाताओं के लिए ऑटोमेटेड प्रक्रिया
  • 31 मार्च तक नाममात्र शुल्क पर ITR सुधारने की सुविधा

Budget 2026 India-EV, मोबाइल, सोलर से जुड़ी चीजें सस्ती

  • EV स्कूटर, EV कार
  • मोबाइल उपकरण
  • सोलर उपकरण

हरित ऊर्जा और डिजिटल उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में कदम।

Budget 2026 India-शेयर बाजार पर STT बढ़ा

STT 0.02% से बढ़ाकर 0.05% किया गया। यह निर्णय निवेशकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

 क्लाउड कंपनियों को टैक्स छूट — भारत बनेगा डेटा हब

सरकार ने क्लाउड और डेटा सेंटर कंपनियों को टैक्स छूट देने का ऐलान किया।

लाभ:

  • विदेशी कंपनियां भारत में डेटा सेंटर स्थापित करेंगी
  • रोजगार बढ़ेगा
  • भारतीय डेटा देश में सुरक्षित रहेगा
  • भारत AI और क्लाउड सेवाओं का वैश्विक केंद्र बन सकता है

 इंफ्रास्ट्रक्चर रिस्क के लिए गारंटी फंड

Budget 2026 India -प्राइवेट डेवलपर्स के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर रिस्क कवर करने हेतु गारंटी फंड बनाया गया है।

 वाराणसी-पटना वाटरवे और कार्गो सुविधा

आंतरिक जलमार्गों को विकसित करने के लिए वाराणसी और पटना को विशेष रूप से विकसित किया जाएगा।

राज्यों को मिला बड़ा फोकस — यूपी, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र

  • यूपी में 1500 किमी हाई स्पीड कॉरिडोर
  • काशी में ट्रांसपोर्ट पोर्ट
  • ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र में रेयर अर्थ मटेरियल सुविधा

 4000 नई ई-बसें और 1000 क्लिनिकल साइट्स

  • देशभर में 4000 ई-बसें
  • 1000 क्लिनिकल रिसर्च साइट्स

Budget 2026 India-मध्यम वर्ग को क्या मिला?

budget 2026 india

सीधे टैक्स में राहत नहीं, लेकिन:

  • सस्ती दवाइयाँ
  • सस्ती EV/सोलर
  • बेहतर शहर
  • शिक्षा सुविधाएं
  • डेटा और टेक्नोलॉजी निवेश से भविष्य के रोजगार

यह बजट क्यों ‘संतुलित’ कहा जा रहा है?

जब दुनिया युद्ध, मंदी, महंगाई और अस्थिरता से जूझ रही हो, तब सरकार ने बड़े लोकलुभावन ऐलानों के बजाय भविष्य की अर्थव्यवस्था पर निवेश को प्राथमिकता दी।

यह Budget 2026 India आज से ज्यादा आने वाले 10-20 साल को ध्यान में रखकर बनाया गया दिखाई देता है।

 से ज्यादा टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर पर दांव

Budget 2026 India

यह Budget 2026 India उन लोगों के लिए निराशाजनक हो सकता है जो तुरंत टैक्स राहत की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन जो लोग भारत के दीर्घकालिक विकास को देखते हैं, उनके लिए यह बजट एक रणनीतिक दस्तावेज है।

सोना-चांदी की कीमतों की उथल-पुथल, युद्ध की आशंका, वैश्विक तनाव — इन सबके बीच यह बजट स्थिरता, टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेटा सुरक्षा पर आधारित एक संतुलित दृष्टिकोण पेश करता है।

भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में यह बजट एक मजबूत नींव रखने की कोशिश है।


for more news stay connected on Realnewshindi.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *